क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के इस अंदाज से आपको भी नहीं होगा CORONA VIRUS, जल्दी अपनाओं ये तरीका

img

नई दिल्ली॥ CORONA VIRUS ने भारत सहित पूरे विश्व में कहर ढा रखा है। लाखों लोग इससे पीड़ित हैं WHO इसे महामारी घोषित कर चुका है। हिंदुस्तान में 17 मार्च तक इसके 160 सकारात्मक मामले सामने आ चुके हैं। सरकार से लेकर कई लोग CORONA VIRUS से बचने के तरीका ढूंढ रहे हैं। अब एक ट्विटर यूजर ने राहुल द्रविड़ के अन्दाज में CORONA VIRUS से बचने के नुस्खे दिए हैं।

टीम इंडिया के मशहूर पूर्व क्रिकेटर द्रविड़ दो दशक से अधिक समय तक भारतीय टीम की जान रहे थे। स्लिप में बेहतरीन फील्डिंग और टेक्निकली बहुत अच्ची बल्लेबाजी द्रविड़ की पहचान थी। घरेलू सीरीज हो या विदेशी दौरा द्रविड़ हमेशा भारतीय टीम के लिए बेहतरीन रहे। अपने करियर में 24,000 से अधिक रन बनाने वाले द्रविड़ आजकल नेशनल क्रिकेट अकैडमी (NCA) का काम संभाल रहे हैं। आईये, आपको बताते हैं कि कैसे द्रविड़ के अंदाज़ में कोरोना से भिड़ा जाए।

  • सबसे पहले- खतरे से बचने का सबसे सही तरीका उससे उचित दूरी बनाए रखना है।
  • अब- हाथों को साफ और सुरक्षित बनाए रखना बेहद जरूरी है।
  • इसके बाद- घबराएं मत, धैर्य के साथ आप बुरे से बुरे हालात से उबर सकते हैं।
  • याद रखें- बुरा समय हमेशा नहीं रहता, मजबूत लोग रहते हैं।
  • फ्लेक्सिबल बनें- आवश्यकता पड़ने पर किसी और जगह से काम करने के लिए तैयार रहें।
  • टीम पहले- बाहर काम कर रहे अपने साथियों को सही वक्त लगते ही वापस बुलाएं, किसी की पर्सनल अचीवमेंट्स की चिंता किए बिना। अंततः जब आपको ये समझ आ जाए, बाकियों को भी समझाएं।

पढि़ए-गावस्कर ने कहा- KL राहुल नहीं, इस क्रिकेटर को होना चाहिए इंडिया का विकेटकीपर, जानकर खुश होंगे आप

यूं तो Coronavirus से बचने के बहुत से तरीके हैं लेकिन ये अंदाज़ अलग ही है। क्रिकेट प्रेमियों से भरे हिंदुस्तान देश को ये तरीका बेहद पसंद भी आ रहा है। लोग ट्विटर पर इसकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

Related News