इस राज्य में अबकी बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

img

पश्चिम बंगाल में इस बार कडाके की ठण्ड पडने की संभावना है।  अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि   राजधानी कोलकाता और उपनगरीय इलाकों में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे।

Winter

सुबह 8:30 बजे, कोलकाता में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया  है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस है। मानसून पहले ही दक्षिण बंगाल सहित कोलकाता से विदा हो चुका है।

इस बीच, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा में बारिश हुई है। मानसून की शुरुआत 5 जून को बंगाल से हुई थी। वह 30 सितंबर को विदा हो गया है। पूजा के बाद, सुबह हल्की ठंडी हवा चल रही है। रात में हल्की ठंड भी लग रही है। यह ठंड के प्रवेश का संकेत है। मौसम कार्यालय ने कहा कि मौसम में बदलाव के बिना अगले दो महीनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

Related News