गंगा दशहरा पर इस बार विशेष योग, जानें

img

हरिद्वार॥ ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 20 जून को है। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है।

Ganga Dussehra

ज्योतिषाचार्य पं. देवेन्द्र शुक्ल के मुताबिक इस बार गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त 19 जून की शाम 6:50 से 20 जून शाम 4:25 बजे तक रहेगा। विशेष योग 20 जून (रविवार) को सूर्योदय से दोपहर 12:30 बजे तक है। मां गंगा के अवतरण दिवस को गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है। गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।

मान्यता के मुताबिक मां गंगा जिस दिन धरती लोक पर अवतरित हुईं उस दिन एक साथ दस शुभ योग बने थे। गंगा दशहरा के दिन जो व्यक्ति मां गंगा की सच्चे मन से उपासना करता है, वह दस प्रकार से पापों से मुक्त हो जाता है। गंगा दशहरा के दिन स्नान, पूजा और दान करने का विशेष महत्व है।

Related News