ये दिग्गज बन सकता है बंगाल में BJP विधायक दल का नेता, जानें इस पद पर क्या मिलती हैं सुविधाएं

img
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तीसरी बार ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। अब विधानसभा में विपक्ष के नेता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंथन शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष के तौर पर शुभेंदु अधिकारी को चुना जा सकता है।
BJP
प्रदेश भाजपा सूत्रों ने बताया है कि जल्द ही भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष के रूप में शुभेन्दु अधिकारी के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। यह पद कैबिनेट मंत्री के बराबर का होता है। विधानसभा में एक मंत्री को मिलने वाली सारी सुविधाएं शुभेंदु अधिकारी को भी मिलेंगी।

हारी हुई मुख्यमंत्री ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

बुधवार को ममता की शपथ ग्रहण के बाद भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि हारी हुई मुख्यमंत्री ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हो। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रही हिंसक घटनाएं सरकार द्वारा प्रायोजित और संरक्षित हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 48 घंटे के अंदर 20 लोगों को मौत के घाट उतारा गया है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाएं भी तृणमूल कांग्रेस की हिंसा के शिकार हैं।उन्होंने कहा कि विधानसभा शुरू होने के बाद सदन के अंदर और बाहर इस हिंसा के खिलाफ आंदोलन होगा।

जीते 213 विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बना

शुभेंदु ने तंज कसते हुए कहा कि जीते 213 विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बना। इससे साफ हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।
Related News