विश्व का सबसे अजीबो-गरीब मामला, इस महिला को पीरियड्स के दौरान आंखों से निकलता हैं खून

img

इस इंसानी जगत से कई हैरतअंगेज खबरें आती हैं। अब एक ऐसी ही खबर आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ये खबर चंडीगढ़ की है जहाँ एक महिला को पीरियड्स के दौरान आँखों से खून आता है। हम सभी जानते हैं कि मासिक धर्म या पीरियड्स औरतों को हर महीने आते हैं और इस दौरान होने वाली ब्लीडिंग से सभी परेशान रहती हैं। दरअसल ये वो समय है जब नारियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कुछ औरतों कों पेट-कमर में असहनीय दर्द होता है, कुछ को चक्कर आता है तो कुछ को कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं।

Blood from the eyes

किंतु अब जो मामला सामने आया है वह चौकाने वाला है। ये मामला चंडीगढ़ का है जहां 25 साल की एक विवाहित महिला को एक रेयर मेडिकल कंडीशन के चलते पीरियड्स (मासिक धर्म) में खून के आंसू आते हैं। इस मामले में महिला ने चिकित्सकों को बताया कि ‘उसे इसके चलते कोई दर्द या परेशानी नहीं होती। यहां तक ​​कि उसकी आंखों से खून बहने के कारणों का पता लगाने के लिए कई टेस्ट किए, किंतु सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई। न तो उसकी आंखों में कोई चोट थी, और न ही उसका ऑक्यूलर ब्लीडिंग की कोई फैमिली हिस्ट्री थी।’

अब स्त्री को ये जानना है कि इसके पीछे वास्तव में क्या कारण है। इस मामले में जब चिकित्सकों ने जांच की, तो उन्होंने एक निश्चित पैटर्न को महसूस किया। डॉक्टरों को समझ आया कि दोनों बार जब महिला खून के आंसू रोती थी, उस वक़्त उसके पीरियड्स चल रहे थे। इस दौरान जांच में यह सामने आया कि ये दुर्लभ परिस्थिति ऑक्यूलर विकेरियस मेंस्ट्रुएशन है जिसके चलते पीरियड्स में गर्भाशय के अलावा अन्य अंगों से भी खून निकलता है। उन्होंने कहा ये ब्लीडिंग होंठ, आंख, फेफड़े, पेट और नाक से भी हो सकती है।

 

Related News