Rahul Gandhi के नाम इस महिला ने की अपनी वसीयत, बोली- ‘देश को उनकी जरूरत है’

img

देहरादून। उत्तराखंड (Uttrakhand) की एक महिला ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के विचारों से प्रभावित होकर अपनी सारी संपत्ति उनके नाम वसीयत कर दी है। उसने राहुल को 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी दिया है।

Uttrakhand - Rahul Gandhi
गौरतलब है कि बीते महीने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से पार्टी में आपसी तनातनी भी खूब हो रही है। इस बीच उत्तराखंड (Uttrakhand) की इस महिला ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताते हुए अपनी सारी संपत्ति उनके नाम वसीयत कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून (Uttrakhand) निवासी 78 वर्षीय महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है। महिला का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से बेहद प्रभावित हैं इसलिए वो अपनी सम्पति उनके नाम कर रही हैं।

महिला की संपत्ति में 50 लाख की चल-अचल संपत्ति और 10 तोला सोना भी शामिल है इस मामले में बात करते हुए (Uttrakhand) कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि महिला ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके आवास पर जाकर सौंप दिया है।

उन्होंने बताया कि ऐसा करते हुए पुष्पा मुन्जियाल (Uttrakhand) ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के परिवार ने आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों। सबने देश की एकता अखंडता के लिए कुर्बानी दी है।

OMG: हर दिन 6 घंटे की मेहनत और 18 महीने की कुर्बानी है Anant Ambani के 118 किलो वजन घटाने का राज

नई बुलेट लेकर मंदिर में पूजा कराने पहुंचा था शख्स, अचानक बम की तरह फटी Royal Enfield

Related News