ये युवक मौत के बाद दोबारा हुआ जिंदा, बताया- उसके साथ हुआ था क्या!

img

अजब-गजब ।। कई लोगों के मन में ये जानने की इच्छा होती है, कि आखिर मरने के बाद क्या होता। मरने के बाद मनुष्य की आत्मा कहा जाती है और उसकी आत्मा के साथ क्या होता है। लेकिन आज तक इस प्रश्न का सही उत्तर नहीं मिल पाया है। बरहलाल, आज हम आपको कुछ ऐसा बताएंगे जिसे जानने के बाद शायद आपको आपके सभी प्रश्नों का उत्तर मिल जाएं।

जी हां आज हम आपको एक ऐसे मनुष्य के बारे में बताना चाहते है, जो मरने के बाद जिंदा हो गया और विश्वास करिए ये कोई फ़िल्मी कहानी नहीं बल्कि वास्तविकता है। वास्तव में वो मनुष्य मरने के बाद जिंदा हो गया। हालांकि ये जान कर आपको हैरानी जरूर हुई होगी पर यही सच है। गौरतलब है, कि इस युवक का नाम विलियम्स है और इनकी उम्र 57 साल है। दरअसल विलियम्स को 2011 में किसी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था।

पढ़िए-बहुत दिनों से कान के अंदर हो रही थी खुजली, डॉक्टर को दिखाया तो उड़ गए होश

लेकिन जब इन्हे ऑपरेशन थिएटर में लाया गया, तभी इन्हे हार्ट अटैक आ गया। इसके इलावा ऑक्सीजन की कमी के कारण इनके दिमाग ने भी काम करना बंद कर दिया। ऐसे में डॉक्टर्स ने भी इन्हे मृत घोषित कर दिया। लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी कि कुछ ही देर बाद उन्होंने आंखे खोल ली और उसके बाद उन्होंने जो बताया वो काफी चौंकाने वाला था। आपको बता दें कि उन्होंने उन सब बातो और चीजों का जिक्र किया जो उन्हें मरते वक्त दिखे थे।

इसके इलावा जो बातें उन्होंने आंखे खोलने के बाद बताई वो सब सच थी। हालांकि जब ये सब बातें हुई तब उनकी सांसे जा चुकी थी। पर फिर भी उन्हें सब कुछ मालूम था। ऐसा लग रहा था जैसे वो कभी मरे ही नहीं थे। वैसे आपने अक्सर कई लोगो से ये सुना होगा कि मरने के बाद सबसे पहले काफी तेज रोशनी नजर आती है और साथ ही एक साया भी आता है, जो आत्मा को लेकर चला जाता है। लेकिन विलियम्स ने जो बातें बताई वो इन सबसे मेल नहीं खाती थी।

जी हां विलियम्स के अनुसार, वो मौत के 3 मिनट तक वही थे और अपने आस पास हो रही सभी हरकते और बातें महसूस कर रहे थे। यहाँ तक कि अस्पताल स्टाफ ने भी खुद ये कहा कि विलयम्स ने जो भी बातें बताई वो सब सच थी। हालांकि डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था, पर फिर भी उन्हें मरने के बाद की सभी घटनाएं याद थी। इस दौरान विलियम्स ने कहा कि मेडिकल स्टाफ उन्हें झटके दे रहा था और उन्हें दो लोगो की आवाज भी सुनाई दे रही थी।

इनमे से एक आवाज उस मेडिकल स्टाफ की थी जो उन्हें बार बार झटके दे रहे थे और दूसरी आवाज उस महिला की थी, जो उनका हाथ पकड़ कर उन्हें छत के रास्ते बाहर ले जाना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने उस महिला की बात सुनी और छत के रास्ते बाहर निकल आए। इसके इलावा मौत के दौरान उन्हें ऐसा लग रहा था, कि जो महिला उन्हें लेकर जा रही है, वो उनकी जान पहचान की है। इसके साथ ही उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे वो महिला किसी कारण से वहां आई है, लेकिन वो कारण क्या था, ये उन्हें नहीं पता था। बस इसके बाद उन्हें जोर का झटका लगा और उन्हें अपनी आँखों के सामने सब कुछ स्पष्ट नजर आने लगा।

फोटो- फाइल

Related News