जिनके हाथों में होती है ये लकीर, उन्हें कभी नहीं होती धन दौलत की कमी, देखें आपके हाथ में भी है क्या

img

हस्त रेखा विज्ञान में हथेली की बनावट और रेखाओं देखकर किसी के भी भविष्य और स्वभाव के बारे में जानने की विधि बताई गई है। कोई व्यक्ति जीवन में कितना अधिक भाग्यशाली होगा। उनकी नेचर कैसा होगा। उसकी जिंदगी में कितने उतार चढाव आएंगे इस बारे में भी जाना जा सकेगा। कोई कितना भाग्यशाली होगा इस बात का पता इंसान की हथेली में मौजूद भाग्य रेखा को देखकर लगाया जा सकता है।

Palmistry

साथ ही जीवन में भाग्य का कितना साथ मिलेगा इसका भी पता भी हथेली पर मौजूद कुछ विशेष चिह्नों को देखकर लगाया जा सकता है। उसी तरह कोई भी व्यक्ति व्यापार में कितनी सफलता हासिल करेगा या फिर उसे नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी ये भी हाथ की रेखाएं देख कर पता किया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र

भाग्य रेखा

हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि हथेली में जो रेखा मणिबंध से निकलकर सीधे शनि पर्वत तक जाती है, उसे भाग्य रेखा कहा जाता है। यदि भाग्य रेखा मणिबंध से निकल कर सीधा शनि पर्वत पर जाती है तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा, शनि पर्वत पर पहुंचकर दो भागों में बंट जाती और उसका एक हिस्सा गुरु पर्वत पर जाकर मिल जाता है तो ऐसे लोगों को उच्च पद और मान-सम्मान हासिल होता है। वहीं यदि मणिबंध से निकल कर भाग्य रेखा बिना कटे सीधे शनि पर्वत पर पहुंचती है तो ऐसे लोगों का जीवन काफी ऐशोआराम से बीतता है।

मस्तिष्क रेखा

हस्तरेखा विज्ञान में कहा गया है कि हथेली में सूर्य रेखा के साथ मस्तिष्क रेखा का होना बेहद शुभ होता है। कहते है कि जिन लोगों की हथेली में रेखाओं का ऐसा योग बनता है उनके पास धन-दौलत की कभी कोई कमी नहीं होती। ऐसे लोग सभी उनके हर काम में सफलता मिलती है। वहीं जिनकी हथेली में दो सीधी सूर्य रेखा होती है उसे शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को सामाजिक मान और प्रतिष्ठा मिलती है।

सूर्य रेखा पर शुभ निशान

हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है अगर हथेली में सूर्य पर्वत पुष्ट नहीं होता है या फिर सूर्य रेखा नहीं होती है। ऐसे लोगों को किसी भी काम में देरी से सफलता मिलती है। वहीं अगर सूर्य रेखा पर त्रिभुज, शंख, जौ इत्यादि के शुभ निशान हो तो इसान को खूब तरक्की दिलाता है।

Related News