अभी- अभी- उड़ गई लॉकडाउन की धज्जियां, यहां सड़कों पर उमड़ी हजारों मजदूरों की भीड़

img

नई दिल्ली॥ हिंदुस्तान में कोविड-19 का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। खतरे को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लोगों को घरों में ही रहने की रॉय दी जा रही है। लॉकडाउन के कारण देश भर में तमाम मजदूर फंस गए हैं। वे अपने घर जाना चाहते हैं। उन्हें घर पहुंचाने के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। इस बीच आज महाराष्ट्र राज्य से खबर आ रही है कि यहां के चंद्रपुर क्षेत्र में सड़कों पर नॉर्थ इण्डिया के करीबन 1 हजार मजदूर एकत्र हो गए और अपने मूल स्थानों पर वापस जाने की मांग करने लगे। ये सूचना पुलिस ने दी है।

Lockdown

लॉकडाउन आगे बढ़ने की घोषणा के साथ ही सरकारों ने मजदूरों की घर वापसी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शिवराज सरकार ने महाराष्ट्र के नासिक से अपने श्रमिक वापस बुलवाए हैं। नासिक से शुक्रवार शाम 347 मजदूरों को लेकर निकली स्पेशल ट्रेन तड़के भोपाल पहुंची। मोदी सरकार ने अब लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए ट्रेनों को चलाने की अनुमति दी है। इसके बाद महाराष्ट्र से एमपी के लिए निकली स्पेशल ट्रेन 2 मई को सुबह भोपाल पहुंची। इस ट्रेन में 347 लोग सवार थे।

खबर के अनुसार, इस ट्रेन में 28 जिलों के मजदूर हैं। रेलवे स्टेशन पर मजदूरों की स्क्रीनिंग हो रही है। मजदूरों को घर भेजने के लिए 20 बसों की व्यवस्था की गई है। मजदूरों ने सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि आखिरकार अब वो अपनों के बीच पहुंचने वाले हैं। श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए मोदी सरकार की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई थी।

पढि़ए-दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूर हो या छात्र अगर नहीं किया ये काम तो नहीं कर पाएंगे स्पेशल ट्रेन का सफर!

इसके अनुसार, प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों को भिन्न-भिन्न जगहों पर ले जाने के लिए एक मई मजदूर दिवस और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों के फंसे लोगों को लेकर यह ट्रेन निकली बता दें कि स्पेशल रेलगाड़ियों को चलाने के लिए राज्य सरकारों की मांगों के बाद, भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि फंसे हुए मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और छात्रों को घरों तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार से ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनें चलेंगी।

Related News