मौसम विभाग ने किया अलर्ट, इस राज्य में 6 मई तक आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने के आसार

img

बिहार के तकरीबन सभी जनपदों में 6 मई तक आंधी-पानी के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संभावना हैं। आंधी पचास किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आने की संभावना है। तराई वाले क्षेत्र और पूर्वी बिहार में अगले 24 घंटे में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। शेष भागों में भी गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

weather alert Rain

मौसम जानकारों के अनुसार मौसम में बदलाव की मुख्य वजह बिहार में काल वैशाखी की वजह से उठने वाले तूफान हैं। ये बादल गहरे, लंबे और संवहनीय होते हैं तो पश्चिम से पूर्व की ओर गरज तड़क के साथ बरसते हुए आगे की तरफ बढ़ते हैं। प्रदेश में मल्टी वेदर सिस्टम भी सक्रिय हो गया है, जिनमें चक्रवातीय दबाव, पश्चिमी विक्षोभ, दक्षिण पश्चिम से ओर आने वाली हवा और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा एक साथ प्रभावी हैं। चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र निरंतर बदल रहा है।

पूर्वी यूपी से बिहार तो अभी मध्यप्रदेश के उत्तर पश्चिम भाग में अवस्थित है। इस चक्रवातीय क्षेत्र से निम्न दबाव की रेखा बिहार होते हुए मणिपुर की तक फैली है। इसके प्रभाव से आंधी और पानी की ये स्थिति बनी है। बीते दो दिनों में प्रदेश में कुछ जगहों पर आंशिक तो कहीं मध्यम बारिश हुई। एक मई को सबसे अधिक बारिश किशनगंज जनपद के बहादुरगंज में 52 मिलीमीटर, ठाकुरगंज में 35 मिमी बारिश हुई।

 

Related News