बाघ से थी दोस्ती, रिश्ते में पड़ी दरार तो तैमूर ने तोड़ा दम, लोगों ने जताया शोक

img

वर्ल्ड डेस्क। रूस के एक सफारी पार्क में अमुर और तैमूर की दोस्ती ने सभी का दिल जीत लिया। दोनों की दोस्ती जब टूटी तो सभी के लिए एक मिसाल बन गई। जब इस दोस्ती में दरार पड़ी तो तैमूर नाम के इस बकरे ने दम ही तोड़ दिया। वैसे तो जानवरों की दोस्ती के हमने कई किस्से सुने होंगे, लेकिन ये दोस्ती बड़ी ही दिलचस्प है।

इस बाघ से उसने 2015 में दोस्ती की थी। उस समय तैमूर को साइबेरियाई बाघ अमुर के भोजन के लिए उसके बाड़े में भेजा गया था, लेकिन बाघ ने उसे हाथ तक नहीं लगाया, क्योंकि बकरे ने न कोई शिकन और न ही कोई डर दिखाया। इसके बाद दोनों इतने पक्के दोस्त बन गए कि एक साथ खाने और खेलने लगे।

तैमुर ने करीब एक महीने तक बाघ को परेशान किया। उन्होंने बताया कि जनवरी 2016 में बाघ के सब्र का बांध उस समय टूट गया जब बकरा उसके ऊपर चढ़ गया। फिर उसने तैमुर को पकड़ा तथा उसे एक पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। बाघ-बकरे को इस घटना के बाद अलग कर दिया गया लेकिन तब से तैमुर की तबीयत बिगड़ने लगी।

पार्क ने बकरे को इलाज के लिए मॉस्को भेजा, लेकिन वह बाघ के हमले से पूरी तरह उबर नहीं पाया। बाघ अभी जीवित है और सफारी पार्क में रहता है। अधिकारियों ने अब तैमुर की कब्र पर कांस्य स्मारक बनाने की योजना बनायी है। कई रूसी नागरिकों ने तैमुर की मौत पर दुख जताया है।

Related News