प्रेम में धोखा देना विधवा महिला को पड़ा महंगा, प्रेमी ने किया ये खौंफनाक कांड

img
रामगढ़।  प्रेम में धोखा देना एक विधवा महिला को महंगा पड़ गया। प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
rape
पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने शनिवार को भदानीनगर ओपी में पत्रकार वार्ता में बताया कि 13 मार्च को कुरसे जंगल की पहाड़ी में एक महिला की लाश मिली थी। उसकी हत्या उसके ही प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर की है। मृतका अनीता देवी की हत्या करने वाले उसके प्रेमी धर्मवीर महतो और सुजीत महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि 13 मार्च को धर्मवीर महतो और सुजीत महतो दोनों अपने पैतृक गांव बासल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मंझिलाटांड से निकलकर कुरसे पहुंचे। वहां उन्होंने अनीता देवी को भी जंगल में बुलाया। वहीं धर्मवीर ने बताया कि अनीता उसे लगातार धोखा दे रही है। अनीता का किसी और के साथ भी प्रेम संबंध है। दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं भी हुई।
इसी दौरान धर्मवीर और सुजीत ने मिलकर पत्थर से अनीता का सिर कुचल दिया। पुलिस ने उन दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हुए पत्थर को बरामद कर लिया है। पुलिस ने धर्मवीर की बाइक जेएच 01 डीएल 9439 को भी जब्त कर लिया है।
Related News