नागरिकता कानून पर घिरी BJP को निकालने के लिए RSS ने निकाला शानदार प्लान, ऐसे देगी विपक्षी पार्टियों को मात…

img

नई दिल्ली॥ पूरे हिंदुस्तान में नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध के बीच RSS ने शुक्रवार को इस कानून के लिए कनॉट प्लेस में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। RSS ने लोगों के बीच इस नए नागरिकता कानून के बारे में जागरूकता फैलाने की बात कही।

RSS के दिल्ली चैप्टर के प्रमुख भरत शर्मा ने कहा कि हम 3-4 दिनों के भीतर देश में सौहार्द और शांति को वापस बहाल करेंगे। हम सभी घर-घर (डोर टू डोर) जाएंगे। हम सीएए के बारे में कम से कम दस लोगों को बताएंगे और इस कानून के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करेंगे। युवाओं तक पहुंचने के लिए भी एक अभियान शुरू किया जाएगा।

इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए और कनॉट प्लेस के आंतरिक सर्कल में जागरूकता के तौर पर मार्च भी निकाला गया। एक RSS कार्यकर्ता ने बताया कि लोगों को पहले समझना चाहिए कि सीएए क्या है। इस कानून में किसी भी भारतीय नागरिक के विरूद्ध कुछ भी नहीं है।

पढ़िए-नागरिकता कानून पर विरोध के बीच मोदी सरकार का दूसरा बड़ा कदम, अब आएगा ये कानून

Related News