मृत शख्स की पेंशन निकालने के लिए व्हीलचेयर पर लाश लेकर पहुंचे दो लोग, जब खुली पोल तो…

img

कई देशों की सरकारी सेवाओं में नियम है कि पेंशन निकालने खुद पेंशनभोगी ही बैंक जाए या फिर उनकी हो या उनकी उपस्थिति का कोई अन्य प्रमाण संबंधित दफ्तर में उपलब्ध कराया जाये। इसके बाद भी कई बार फर्जीवाड़ा सामने आज जाता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों आयरलैंड से सामने आया है। यहां एक मृत व्यक्ति की पेंशन निकालने कुछ लोग उसकी लाश ही लेकर बैंक पहुंच गए। हालांकि बैंक में उनकी पोल खुल गई और वहां हड़कंप मच गया है।

deadbody

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना आयरलैंड की है। यहां स्थित कार्लो शहर में एक पेंशनभोगी की पेंशन निकालने दो लोग बैंक पहुंचे थे। हैरान कर देने वाली बात ये है ये दोनों शख्स जिस व्यक्ति की पेंशन निकालने के लिए बैंक गए थे उसे वे अपने साथ व्हीलचेयर पर लेकर गए थे। इस दौरान वह शख्स कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था।

जैसे ही वे दोनों वहां पहुंचे, उन्होंने संबंधित कर्मचारी को उसे दिखाया और कहा कि इनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब है। इसी बीच बैंक की एक कर्मचारी को शक हुआ तो वह अपनी सीट से उठकर व्हीलचेयर पर बैठे पेंशनभोगी शख्स के पास पहुंची और उसकी तबियत पूछने लगी। उसने देखा कि उस शख्स की तो मौत हो चुकी है। उसने इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों को भी दे दी। इसके बाद तो वहां हड़कंप मच गया।

पेंशन देने वाले दफ्तर के कर्मचारी ने तुरन्त इमरजेंसी सर्विस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पाया कि पेंशनभोगी शख्स की मौत हो चुकी थी और उसकी लाश लेकर दोनों पेंशन निकालने पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है।

Related News