आज पत्रकारों से मुखातिब होने वाले थे राहुल, इस हादसे की वजह से टली प्रेस कांफ्रेंस

img

नई दिल्ली॥ कोविड-19 महासंकट से जूझ रहे देश में एक और दिल दहलाने वाली घटना हुई है। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मौजूद एक प्लांट में गैस लीक होने की वजह से आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दोपहर करीब 12 बजे मीडिया से मुखातिब होने वाले थे, लेकिन विशाखापट्टनम की घटना की वजह से उन्होंने इसे टाल दिया।

rahul sonia

कोविड-19 पर राहुल गांधी निरंतर मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं, इसके अलावा वह अर्थव्यवस्था को लेकर निरंतर एक्सपर्ट्स से बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, लेकिन विशाखापट्टनम की घटना की वजह से उन्होंने इसे टाल दिया। अब राहुल गांधी शुक्रवार को मीडिया से बात कर सकते हैं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने विशाखापट्टनम की घटना पर दुख भी व्यक्त किया है। साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे सभी घटना स्थल पर जाकर आम नागिरकों की सहायता कर सकें।

पढि़ए-कश्मीर से 370 हटाने के बाद हिंदुस्तान की बड़ी कार्रवाई, अब देश की सरहद में गिलगिट-बाल्टिस्तान

Related News