आज इस राशि के लिए दिन होगा कष्टमय, देखिए 01 मई का राशिफल

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज का दिन मिथुन राशि के लिए थोड़ा कष्ट भरा हो सकता है। सिंह राशि को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

मेष- आज के दिन आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी|साथ ही आप परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे| वाणी पर संयम रखें। आज के लिए आपका शुभ अंक 3 रहेगा|

पढ़िए-इन 3 राशियों पर बरस रही मां लक्ष्मी की कृपा, बन रहे धन लाभ के योग, चमकने वाला है भाग्य

वृषभ-आज के दिन विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं| कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें| जिससे आपको हानि हो सकती है|आज के लिए आपका शुभ अंक 7 रहेगा। आसमानी कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा|

मिथुन- आज के दिन आपका मां के साथ मतभेद होगा, ज्यादा भावुक रहेंगे|करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत खास है| जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें| आज के लिए आपका शुभ अंक 5 रहेगा|

कर्क- आज के दिन नौकरीपेशा को लाभ होगा| साथ ही आज आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का अच्छा योग है| गाड़ी संभलकर चलाएं| आज के लिए आपका शुभ अंक 5 रहेगा| गुलाबी कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा|

सिंह- आज के दिन किसी से ना उलझें| कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, आपका तनाव दूर होगा| आज के लिए आपका शुभ अंक 2 रहेगा|

कन्या- आज के दिन किसी भी चीज को लेकर जिद ना करें, कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है| करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है|आज के लिए आपका शुभ अंक 7 रहेगा| ग्रे कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा|

तुला- आज के दिन आपका भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे| कोई भी कार्य हो तो सोच समझकर करें| आज जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें| आज के लिए आपका शुभ अंक 9 रहेगा| पीला कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा|

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बेहद खास है| आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी| हालांकि ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है| इसलिए आप सावधानी बरतें| आज के लिए आपका शुभ अंक 4 रहेगा| क्रीम कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा|

धनु- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन कोई नया कार्य शुरू ना करें| आज आपको विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, घर में बड़ो के साथ मनमुटाव हो सकता है| आज के लिए आपका शुभ अंक 1 रहेगा| नीला कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा|

मकर-आज के दिन परिवार से मनमुटाव होगा, इसलिए आप अपने गुस्से पर काबू रखें| साथ ही सेहत बिगड़ सकती है| किसी पुराने करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है| आज के लिए आपका शुभ अंक 3 रहेगा| पर्पल कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा|

कुंभ-आज आपको धन लाभ होगा| हालांकि आज आपका हर कार्य बिना रूकावट के पूरा होगा| किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है|आज के लिए आपका शुभ अंक 7 रहेगा। सफेद कलर आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा|

मीन- आज आपके लिए नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है| आपका खर्च बढ़ेगा| साथ ही किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है| आज के लिए आपका शुभ अंक 4 रहेगा| आसमानी कलर आज के दिन आपके लिए शुभ होगा|

Related News