आज इस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, देखिए 25 मार्च का राशिफल

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज मेष राशि को धन लाभ होगा। वृष राशि का भाग्य आज साथ देगा और कुंभ के लिए आज कुछ स्पेशल है।

1- मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों का समय उत्तम चल रहा है। धन का लाभ मिलेगा। साहित्य क्षेत्र के लेखन से आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त होने का योग बन रहा है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मंगल कार्य होगा। गृह-निर्माण एवं वाहन सुख का मिलेगा। संततियों से लाभ मिलेगा। रोग एवं शत्रु परास्त होंगे।

पढ़िए-आज के दिन इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, कहीं आपकी तो नहीं ये राशि

2- वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों को आप अपने मन की भावनाओं को नियंत्रण रखना है। जितना बड़ा आप प्लान करेंगे जितनी बड़ी योजनाएं बनाएंगे, उतनी बड़ी आपको सफलता प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है। धन अर्जित करने के क्षेत्र में जो भी प्रयास करेंगे बड़े पैमाने पर सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा और आप परिवार के लिए कुलदीपक होंगे। परिवार को आगे बढ़ाने में आपका बहुत बड़ा रोल योगदान रहेगा। अपने शत्रु को हल्के में न लें, आपके अज्ञात शत्रु बन रहे हैं।

3- मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों को अपनी योजनाओं को संपन्न करने का समय आ गया है। जो भी आपके मन में भावना है उसी के साथ पूरी उर्जा के साथ लग जाइए, आपको बड़े पैमाने पर अप्रत्याशित रूप से सफलता प्राप्त होने का प्रबल योग बन रहा है। साहित्य जगत से लेखन कार्य से और फिल्मी जगत वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय चल रहा है।

4- कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह समय थोड़ा मानसिक उद्विग्नता भरा रहेगा है। आज आप सोच समझकर के कार्य करें और नेगेटिव थॉट से बचें। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो आप को बड़े पैमाने पर सफलता मिल सकती है। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही उत्तम है।

5- सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आप जितना परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता मिलेगी। परिवार में शुभ कार्य होगा। संतान के प्रगत से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों, लेखकों के लिए बहुत अच्छा समय चल रहा है। साहित्य जगत से आपको बड़ा नाम होगा यश मिलेगा प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। धन लाभ हो सकता है और दूर देश की यात्रा होगी। आय के स्रोत बनेंगे।

6- कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों को आज वाणी से धन लाभ मिलने का योग बन रहा है। नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। रियल इस्टेट एवं निर्माण के क्षेत्र और माइंस के कारोबार से आपको धन लाभ होगा। नया व्यापार खोल सकते हैं। विद्यार्थियों और के लिए बहुत अच्छा समय है। खिलाड़ियों के लिए भी बहुत अच्छा समय चल रहा है।

7- तुला राशि

तुला राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके विजन और Idea का इंप्लीमेंट होने का टाइम आ गया है, उस पर पूरी उर्जा के साथ अब लग जाए। आर्थिक लाभ के स्रोत प्राप्त होंगे। भाई-बहनों का सुख मिलेगा। परिवार में नया कार्य होगा। गृहृ-निर्माण का भी योग बन रहा है। वाहन सुख मिलेगा।

8- वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए द्वितीय भाव में शनि है, शनि होने से व्यक्ति बहुत धनवान होता है। कटु भाषा का प्रयोग करने से बचें। परिवार के लिए जो भी कार्य कर रहे हैं उसमें आप को बड़ी सफलता मिलेगी। परिवार को आगे बढ़ाने में आपका बहुत बड़ा योगदान रहेगा। आप अपने घर के कुलदीपक साबित होंगे। संतान से आपका थोड़ा मन उद्विग्न रहेगा।

9- धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज आत्मविश्वास आपके लिए बहुत ही लाभप्रद होगा। जो भी प्रयास करेंगे योजनाएं बनाएंगे उस को संपन्न होने का समय चल रहा है। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें। अति आत्मविश्वास को अहंकार में ना बदलने दें। अपने समय का कैसे सदुपयोग करें। ध्यान दें कि जो बात आपको अपने उपर बुरी लगे उसे दूसरों के साथ ना करें।

10- मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए समय उत्तम चल रहा है। जो भी योजनाएं बना रहे हैं उसमें बड़े पैमाने पर आपको सफलता मिलेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। अति आत्मविश्वास में ना रहें। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी और खिलाड़ियों के लिए अच्छा समय चल रहा है। गुप्त शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर के चिंता बनी रहेगी।

11- कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए गृह निर्माण का समय अच्छा चल रहा है।आप भूमि भवन वाहन खरीद सकते हैं। नए व्यापार के अवसर प्राप्त होंगे। संतान से मन प्रसन्न रहेगा। अगर कोई योजनाएं बना रहे हैं तो आपको लाभ मिलेगा। संतान से लाभ होगा। अपने मन की बात सुनें। किसी अज्ञात व्यक्ति से लेनदेन न करें, आपका पैसा फस सकता है।

12- मीन राशि

मीन राशि वाले के जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव भरा है। अपने समय का सदुपयोग करें। आपकी योजनाएं सफल होने का समय आ गया है। आपकी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो बड़े पैमाने पर सफलता प्राप्त होगी। रोजी रोजगार के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। पत्नी का सुख मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। चतुर्दिक क्षेत्र से आय का लाभ मिलेगा, जिससे आपको मन काफी खुश रहेगा।

Related News