महाराष्ट्र में कोरोना संकट के बीच लगने जा रहा टोटल लॉकडाउन! इस दिन के बाद होगा ऐलान

img

भारत में कोविड-19 महामारी निरंतर अपने पांव पसार रही है। खास तौर पर महाराष्ट्र में स्थिति निरंतर चिंताजनक बने हुए हैं। यहां वायरस के बीते 24 घंटे में 63 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में सबसे अधिक कोरोना के मामले महाराष्ट्र में ही देखने को मिल रहे हैं। यही कारण है कि केंद्र और राज्य सरकार निरंतर सख्त फैसले ले रही है।

lockdown

साप्ताहिक लॉकडाउन एवं नाइट कर्फ्यू के बाद अब महाराष्ट्र टोटल लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि चौदह अप्रैल के बाद महाराष्ट्र में चौदह दिन का लॉक डाउन लगाया जा सकता है। इसको लेकर निरंतर मंथन जारी है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार टोटल लॉकडाउन लगभग तय है बस तैयारियों की चलते इसके ऐलान में देरी हो रही है।

महाराष्ट्र में बीते कल को सीएम उद्धव ठाकरे और टास्क फोर्स के बीच एक मीटिंग हुई। इस बैठक में एक बात तय हो गई कि महाराष्ट्र में लॉक डाउन की स्थिति पूरी तरह से बन चुकी है, परन्तु लॉकडाउन के लिए कैसे जाएं, इसकी तैयारी के लिए और चर्चा की जा रही है। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल या उसके बाद से महाराष्ट्र में 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

 

Related News