राज्य में लगा टोटल लॉकडाउन, आज सवेरे से ही जारी…

img

कोविड-19 के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामले के बाद अब प्रदेश सरकारों ने गाइडलाइंस जारी की है। यूपी सरकारों ने भी जिलेवार कई नए नियम बनाए हैं और कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। तमिलनाडु में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच आज चेन्नई में पूर्ण रूप से लॉकडाउन कर दिया गया है।

Lockdown

वहीं, राज्य सरकार द्वारा रात्रि लॉकाडउन, स्कूल-कॉलेज बंद करना, कार्य स्थान को आधा करना, सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की संख्या को सीमित करना जैसे कई कदम उठाए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा हर राज्य में भिन्न भिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

रात्रि कर्फ्यू के साथ टोटल लॉकडाउन

कोरोना के नए वेरिएंट के चलते तमिलनाडु में बेकाबू होते कोविड-19 संक्रमण की थर्ड वेव की चेन तोड़ने के लिए रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया है। रविवार को वीकेंड लॉकडाउन इस साल का पहला लॉकडाउन रहेगा। कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए तमिलनाडु सरकार ने पहले ही रात्रि लॉकडाउन प्रदेश में घोषित कर दिया है।

Related News