वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन सेवा 17 दिसम्बर से शुरू, जानें टाइमटेबल

img

बेगूसराय॥ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू और बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए कश्मीर जाने वाले लोगों को अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कोविड-19 के कारण बंद किए गए रेल सेवा को क्रमवार तरीके से शुरू कर रहे रेल मंत्रालय ने बरौनी के रास्ते भागलपुर से जम्मू तवी तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। ये ट्रेन 15 दिसम्बर से हर मंगलवार को जम्मूतवी से भागलपुर तथा 17 दिसम्बर से हर गुरुवार को भागलपुर से जम्मूतवी जाएगी।

train

05097 हर गुरुवार को रात में 23:55 बजे भागलपुर से चलकर 00:17 बजे सुल्तानगंज, 1:02 बजे जमालपुर, 2:40 बजे क्यूल, 4:40 बजे बरौनी, 5:55 बजे समस्तीपुर, 6:55 बजे मुजफ्फरपुर, 7:55 बजे हाजीपुर, 8:10 बजे सोनपुर, 9:43 बजे छपरा, 10:40 बजे सिवान, 11:25 भटनी, 11:48 बजे देवरिया, 13:45 बजे गोरखपुर, 14:59 बजे बस्ती, 16:45 बजे गोण्डा, 19:40 बजे लखनऊ, 22:20 बजे शाहजहांपुर, 23:21 बजे बरेली।

00:57 बजे मुरादाबाद, 2:58 बजे लक्सर, 3:19 बजे रुड़की, 4:15 बजे सहारनपुर, 4:51 बजे यमुनानगर जगधरी, 05:44 बजे अंबाला कैंट, 7:30 बजे लुधियाना, 8:35 बजे जालंधर कैंट, 10:30 बजे पठानकोट कैंट तथा 11:04 बजे कठुआ होते हुए दिन में 13:00 बजे जम्मूतवी पहुंच जाएगी।

वापसी में हर मंगलवार को जम्मूतवी से रात 22:45 बजे चलकर 23:45 बजे कठुआ, 00:25 बजे पठानकोट कैंट, 2:20 बजे जालंधर कैंट, 3:20 बजे लुधियाना, 05:17 बजे अंबाला कैंट, 6:07 बजे यमुनानगर जगधरी, 6:50 बजे सहारनपुर, 7:36 बजे रुड़की, 7:58 बजे लक्सर, 10:05 बजे मुरादाबाद, 11:38 बजे बरेली, 12:45 बजे शाहजहांपुर, 15:20 बजे लखनऊ, 17:30 बजे गोण्डा, 18:45 बस्ती, 20:40 बजे गोरखपुर, 21:51 बजे देवरिया, 22:16 बजे भटनी, 23:00 बजे सिवान, 00:40 बजे छपरा, 1:58 बजे सोनपुर, 2:05 बजे हाजीपुर, 3:00 बजे मुजफ्फरपुर, 4:00 बजे समस्तीपुर, 5:15 बजे बरौनी, 7:15 बजे क्यूल, 8:20 बजे जमालपुर तथा 8:53 बजे सुल्तानगंज होते हुए सुबह में 9:55 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी।

इस ट्रेन के चलने से लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को ना केवल वैष्णो देवी के दर्शन और कश्मीर की सैर के लिए जाना आसान हो जाएगा। बल्कि, ऊनी कपड़े की सबसे बड़ी मंडी माने जाने वाले लुधियाना से कपड़ा लाकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को भी आसानी होगी। वही, देवभूमि उत्तराखंड और हरिद्वार जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।

 

Related News