
आप भी अपने परिवार के साथ कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं और वह भी विदेश से, तो हम आपको बताते हैं कि आप कहां जा सकते हैं। इस बार आपकी यात्रा यादगार रहेगी और आप खुश भी रहेंगे। इतना ही नहीं, आपके बच्चों को यह ट्रिप इतना पसंद आएगी कि वह वहां से जाने के लिए तैयार ही नहीं होंगे। ऐसे में आप दुबई जा सकते हैं।
दुबई मॉल:
अगर आप दुबई जा रहे हैं तो यह बेस्ट शॉपिंग डेस्टिनेशन है। यहां एक-दो नहीं बल्कि कई मॉल हैं। आप बच्चों के साथ दुबई की यात्रा की शुरुआत दुबई मॉल से कर सकते हैं। दुबई मॉल से ही बुर्ज खलीफा का रास्ता जाता है। तो सबसे पहले आप बुर्ज खलीफा जाएं, उसके बाद आप मॉल में मौजूद एक्वेरियम में जा सकते हैं।
दुबई एक्वेरियम:
इसके साथ ही दुबई मॉल में ही बच्चों के घूमने के लिए एक और रोमांचक जगह है और वह है एक्वेरियम और अंडरवाटर चिड़ियाघर। इस अंडरवाटर एक्वेरियम और चिड़ियाघर में आप समुद्री जीवों को देख सकते हैं।
--Advertisement--