ट्रंप ने मोदी सरकार को दिया बड़ा झटका, हो गया ये बड़ा ऐलान, अब से…

img

उत्तराखंड ।। हिंदुस्तान से अमेरिका जाने वालों के लिए बुरी खबर है क्योंकि अब अमरीकी सरकार एच-1 बी वीजा ( H1B visa ) की संख्या सीमित करने पर विचार कर रहा है। अगर ऐसा हो जाता है तो अमेरिका का वीजा लेने के लिए हिंदुस्तानीयों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि यह नियम उन देशों पर लागू किया जाएंगे जो विदेशी कंपनियों को अपने यहां डेटा जमा करने के लिए बाध्य करती है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बदलाव टैरिफ और ट्रेड वॉर के चलते किया जा रहा है।

पढ़िए-इस देश ने पाकिस्तान के खिलाफ कर दी बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानियों को चुन-चुन कर…

H1B की संख्या को सीमित करने पर उस वक्त विचार किया जा रहा है जब अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो जल्द ही हिंदुस्तान यात्रा के लिए आ रहे हैं। उनके हिंदुस्तान दौरे में इस बारे में भी चर्चा हो सकती है आपको बता दें कि अमेरिका की कार्रवाई को बदलने की भावना से देखा जा रहा है।

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के कारण हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच भी रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ गए हैं और इन उतार-चढ़ाव के कारण हिंदुस्तान को भी कई चीजों में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रविवार को हिंदुस्तान ने अमरीकी समानों पर ज्यादा टैक्स लगाने का ऐलान किया है। ये कदम हिंदुस्तान सरकार के द्वारा तब उठाया गया है जब पिछले दिनों अमेरिका ने हिंदुस्तान को व्यापार में मिलने वाली कुछ छूटों खत्म कर दिया था।

हिंदुस्तान के सीनियर अफसरों ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटे के तहत हर साल अब सिर्फ 10-15 फीसदी हिंदुस्तान के लोगों को एच वन बी वीजा दिया जाएगा। अफसर ने बताया कि अमेरिका ने वीजा देने की लिमिट तय कर दी है। पहले अमेरिका हर साल 85000 लोगों को एच वन बी वीजा देता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पहले हिंदुस्तान के 70 फीसदी लोगों को यह वीजा दिया जाता था।

फोटो- फाइल

Related News