Up kiran,Digital Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इराक में पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी की राजनीतिक वापसी की संभावनाओं पर चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर अल-मलिकी सत्ता में लौटते हैं, तो अमेरिका अब इराक का समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने ईरान के बढ़ते प्रभाव की ओर इशारा करते हुए अल-मलिकी को आगाह किया।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका इस स्थिति में पीछे नहीं हटेगा। उनका यह बयान पश्चिम एशिया में अमेरिका की नीतियों और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर नई बहस को जन्म दे सकता है।
पिछले दो वर्षों में पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण रहे हैं। अक्टूबर 2023 में हमास के हमलों के बाद गाजा में इस्राइली सेना के हमले लगातार जारी हैं, जिसमें 71,600 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। ट्रंप ने गाजा में पुनर्वास और ईरान में संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर भी कई बयान दिए हैं।
उनकी हालिया टिप्पणी इराक में राजनीतिक समीकरण और अमेरिका की पश्चिम एशिया नीतियों पर व्यापक असर डाल सकती है।


_1773767506_100x75.jpg)
_1575141145_100x75.jpg)
