अवैध शराब व असलहा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

img

अशोक कुमार मैथिल

मिर्ज़ापुर/शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान में मिर्जापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शराब निकालते हुए एवं अवैध असलाहो के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

arest

भट्टी व लहन भी नष्ट किया

थानाध्यक्ष मानबहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा ग्राम धियरपुरा के पास मन्दिर से एक अभियुक्त मनीराम को शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध 10 लीटर शराब खाम व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गए है। भट्टी व लहन भी नष्ट किया गया।

दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद

तो वहीं थाना क्षेत्र के ग्राम बख्तावरगंज के पास से अभियुक्त अनिल को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से नाजायज तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

अभियुक्तों की गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष मान बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक रामकिशोर सिंह, कांस्टेबल अनिकेत, हेमन्त चौधरी, रजत मलिक शामिल रहे।

Related News