शादी ‎के दो दिन बाद लड़की ने ‎दिया बेटी को जन्म, सच जानकर ससुरालवालों के उड़ गए होश

img

पंजाब॥ हरियाणा के अंबाला शहर में वैलेंटाइन-डे के दिन 20 वर्षीय लड़की की एक युवक से शादी हुई है। बताया जा रहा है ‎कि शादी के ‎सिर्फ दो ‎दिन ही बाद ही लड़की को रक्त स्त्राव होने लगा। इसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां पर उसने एक बिटिया को जन्म दिया। ये देखकर लड़की के ससुरालवालों के होश उड़ गए।

वहीं, लड़के के पैरों तले की जमीन भी खिसक गई और सोच में पड़ गया। इसके बाद मामले की जानकारी पु‎लिस को दी गई। अंबाला सिटी में महिला थाने की प्रभारी सुनीता ने कहा ‎कि “वैलेंटाइन डे को लड़की की शादी हुई थी। इसके दो दिनों बाद उसे रक्तस्राव होने की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां पर उसने बच्ची को जन्म दिया। अभी मां कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। हमारे पास यह मामला आया है। हम इसके हर पहलू की जांच करेंगे।”

सुनीता ने कहा ‎कि “डॉक्टरों से हमारी बातचीत हुई। उनका कहना है कि लड़की को ब्लीडिंग होती थी, जिसकी वजह से उसे इस बात का पता भी नहीं चला। उन्होंने बताया ‎कि इस मौके पर लड़की के साथ सिर्फ उसकी बहन ही थी। ससुराल का कोई व्यक्ति वहां पर मौजूद नहीं था।” दरअसल, शादी के दो दिनों बाद ही लड़की के जन्म को लेकर ससुरालवालों खफा हो गए और वे अब नवजात को अपनाने से भी मना कर रहे हैं।

पढ़िएःफेरे से ठीक पहले दोनों हाथों से मसलने लगा दूल्हा तो चीख पड़ी दुल्हन, बोली- भाग यहां से॰॰॰

Related News