Ukraine Russia War: युद्ध के बीच रुसी सैनिकों ने अपने ही कमांडर को टैंक से कुचलकर मार डाला, जानें वजह

img

यूक्रेन। यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध को एक महीने हो गया है। इस जंग में हजारों लोग काल के गाल में समा चुके हैं जबकि लाखों लोग देश छोड़ कर पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं। एक तरफ जहां रूस, यूक्रेन के लगभग सभी बड़े शहरों को तबाह कर चुका है। वहीं लगातार हमलों के बाद भी यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं है। वह रूस को बराबर टक्कर दे रहा है।

 

Ukraine Russia War

इस बीच पश्चिमी देशों के अधिकारियों का दावा है कि यूक्रेन से जंग लड़ रहे रूसी कर्नल को रूसी सैनिकों ने ही टैंक से कुचलकर मार डाला है। बताया जा रहा है कि ये कर्नल यूक्रेन में रुसी सेना की एक टुकड़ी को लीड कर रहे थे। कहा जा रहा है कि कर्नल की मौत के बाद रूसी सेना को यूक्रेन में काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

पश्चिमी अधिकारियों की माने तो रूसी सेना ने 37 वीं मोटर राइफल ब्रिगेड के कमांडर यूरी मेदवेदेव को जानबूझकर मार डाला क्योंकि उनकी टुकड़ी में हताहतों की संख्या को लेकर काफी गुस्सा था। रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते ही कर्नल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था।

वह कीव के पास मकरिव में युद्ध के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि उस वक्त उनके पैर पर टैंक चढ़ गया था लेकिन वह बच गए लेकिन अब पश्चिमी अधिकारियोंका का दावा है कि उस कर्नल की मौत हो गई है। उनकी मौत की वजह गंभीर चोटें थी।

एक अधिकारी का कहना है कि ब्रिगेड कमांडर अपने ही सैनिकों के हाथों मारे गए। लगभग एक महीने से चल रहे इस युद्ध ने सैनिको के मानसिक स्थिति को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। युद्ध की वजह से हावी होती निराशा सैनिकों के आगे एक बड़ी चुनौती बन रही है। रूस के सैन्य जनरल स्टॉफ के उप प्रमुख ने बीते शुक्रवार को बताया था कि स जंग नें अब तक 1,351 रूसी सैनिक अपनी जा गंवा चुके हैं जबकि 3,825 सैनिक जख्मी होकर अस्पताल में पड़े हैं।

वहीं नाटो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 महीने से चल रहे इस युद्ध में अब तक 15 हजार रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है। रूसी आंकड़े में पूर्वी यूक्रेन में लड़ रहे रूस समर्थित अलगाववादियों को शामिल नहीं किया गया है।

Related News