दूल्हा-दुल्हन पर नोट बरसा रहे थे अंकल, फिर आंटी ने किया कुछ ऐसा की शर्म से हो गए पानी-पानी

img

भारतीय शादियों में रस्मों रिवाज के साथ हंसी मजाक होना आम बात है। शादियों में अगर हंसी मजाक नहीं होता है तो शादी का मजा किरकिरा हो जाता है। भारत में जिस घर में शादी होती है उसके यहां दोस्तों-रिश्तेदारों का मेला लग जाता हैं। शादी में जमाने भर के रिश्तेदार शरीक होते हैं। ये सब मिलकर खूब धूम मचाते हैं। शादी की असली रंगत इसमें आने वाले मेहमानों से ही होती है। यहां आपको हर तरह के लोग देखने को मिल जाते हैं। इन दिनों एक शादी का वीडियो में तेजी से वायरल हो रहा है।

marrige

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकल और आंटी के बीच एक अनोखा कंपटीशन चल रहा है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। आप ने देखा होगा कि भारतीय शादियों में दूल्हा और दुल्हन के ऊपर से पैसे घुमाने की परंपरा होती है। इसमें दूल्हा दुल्हन के रिश्तेदार नोटों की गड्डी लेकर आते हैं और फिर दूल्हा या दुल्हन के ऊपर से उसार कर उसे उड़ा देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amar Siwach (@amar_siwach_official)

ऐसा ही एक नजारा इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं तभी एक अंकल आते हैं और उनके ऊपर 10-10 के नोट उड़ाने लगते हैं इसी बीच में एक आंटी भी आ जाती हैंकि फिर वह कुछ ऐसा करती है जिसे देख अंकल शरमा जाते हैं और आंटी सभी मेहमानों के सामने महफ़िल लूट ले जाती हैं।

दरअसल आंटी अंकल को टक्कर देते हुए दूल्हा दुल्हन के ऊपर 100-100 के नोट उड़ाने लगती हैं। ऐसे में 10-10 के नोट उड़ाने वाले अंकल भी एक मिनट के लिए सकपका जाते हैं। उन्हें शर्म महसूस होने लगती है। वहीं अंकल-आंटी का ये कंपटीशन देख दूल्हा दुल्हन हंसने लगते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

इस वीडियो पर कई दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। जैसे एक यूजर लिखता है कि ‘एक नारी सब पर भारी।’ व्ही एक यूजर लिखते हैं ‘जब आंटी ने 100-100 के नोट उड़ाना शुरू किए तो अंकल का रिएक्शन देखने लायक था।’ इस वीडियो को अभी तक एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। लोगों को अंकल आंटी की ये भिड़त बड़ी पसंद आ रही है।

Related News