अनियंत्रित ट्रक ने आंदोलनकारी महिलाओं को कुचला, 3 की मौत, 3 गंभीर, राहुल गांधी ने जताया दुःख

img

हरियाणा। हरियाणा के बहादुरगढ़ में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने किसान आंदोलन में शामिल तीन महिला किसानों को कुचल दिया। इस घटना में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

road accident

 

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास झज्जर रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई ये बुजुर्ग महिलाएं डिवाइडर पर बैठी हुई थीं तभी एक तेज रफ्तार उनके ऊपर आकर चढ़ गया। इससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालीं तीनों महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि ये महिलाएं आंदोलन में शामिल होने के बाद घर जाने के लिए ऑटो के इंतजार में डिवाइडर पर बैठी हुई थीं तभी झज्जर रोड पर फ्लाइओवर के नीचे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गयी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर 2020 से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है।

हादसे का शिकार हुईं महिलाएं भी इसी आंदोलन जुड़ी थीं। ये महिलाएं रोटेशन के तहत अपने घर जाने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही तीन की मौत हो गई। इस हादसे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा, ”भारत माता, देश की अन्नदाता को कुचला गया है, ये क्रूरता और नफ़रत हमारे देश को खोखला कर रही है, मेरी शोक संवेदनाएं हैं।’

Related News