मंत्री रविशंकर ने साधा Twitter पर निशाना, बोले- जानबूझकर तोड़ रहा कानून अब करेंगे॰॰॰

img

नई दिल्ली॥ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज Twitter के नए IT नियमों के अनुपालन को लेकर आनाकानी करने के मनोदृष्टि पर सोशल मीडिया वेबसाइट को लताड़ लगाई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि वो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर कानूनों के अनुपालन से कन्नी काटने की कोशिश करता है तो इस प्रकार के प्रयास गलत साबित होंगे।

twitter

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि Twitter 26 मई से लागू नए IT नियमों के अनुपालन में विफल रहा है। Twitter को कई मौके दिए गए, लेकिन वह जान-बूझकर अनुपालन से कन्नी काटता रहा। उनका यह बयान इस तरह के प्रश्नों पर सामने आया है, जिसमें पूछा जा रहा है कि क्या Twitter को संवाद माध्यम के तौर पर मिला संरक्षण जारी है।

आपको बता दें कि कल गाजियाबाद में ट्विट, समाचार वेबसाइट द वायर, पत्रकार राना अय्यूब व कुछ अन्य टि्वटर उपयोगकर्ताओं पर भ्रामक समाचार फैलाने को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर कल इन लोगों ने ट्वीट किया था।

इस वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति की दाढ़ी काटते हुए दिखाया गया था। वीडियो में दिख रहे शख्स ने आरोप लगाया कि उसे जबरन जय श्रीराम बुलवाया गया और उसकी दाढ़ी काटी गई।

हालांकि पुलिस का कहना था कि ताबीज के गलत नतीजे मिलने पर कुछ लोगों ने उसके साथ ऐसा व्यवहार किया था। इन लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है।

इसी विषय पर रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर बताया कि भारत एक बड़े क्षेत्र में फैला सांस्कृतिक रूप से विविध देश है। ऐसे में विशेष परिस्थितियों में सोशल मीडिया पर लगाई गई छोटी सी चिंगारी फर्जी समाचार को बड़े विवाद में बदल सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खुद को अभिव्यक्ति (expression) की स्वतंत्रता का झंडाबरदार बताने वाला Twitter कानून के अंतर्गत बनाए गई शिकायत निवारण व्यवस्था को लागू नहीं करना चाह रहा। बावजूद इसके उसने स्वयं मैनिपुलेटेड मीडिया तय करने की नीति तैयार की है और जिसे वह अपने मनचाहे तरीके से इस्तेमाल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का हुआ घटनाक्रम फेक न्यूज को लेकर Twitter के इसी मनमानी रवैया का परिचायक है। एक बार नहीं, बल्कि कई बार Twitter अपनी भूमिका निभाने में विफल रहा है। भारत में फार्मा IT और अन्य क्षेत्रों में भी अमेरिकी और अन्य विदेशी कंपनियां कार्यरत हैं और वह स्थानीय कानूनों का पालन करती हैं। ऐसे में Twitter भारतीय कानूनों के अनुपालन से दूरी बना रहा है। भारतीय कानून पीड़ितों को प्रताड़ना के विरूद्ध आवाज देता है।

G7 शिखर सम्मेलन में भारत की ओर से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संवैधानिक प्रावधान पर जताई प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय समाज कानून पर आधारित व्यवस्था में चलता है। ऐसे में Twitter के इनके अनुपालन से कन्नी काटने के प्रयास विफल होंगे।

Related News