अनोखी प्रेम कहानी: बिछड़ने के 75 साल बाद फिर से मिले कपल, ऐसा था रिएक्शन

img

फिल्मों और उपन्यासों में तो अपने कई प्रेम कहानियां पढ़ी होंगी लेकिन आज जो लव स्टोरी हम आपको सुनाने जा रहे हैं वह एक रियल लव स्टोरी है। ये लव स्टोरी एक सच्ची घटना पर आधारित है। कहते हैं इश्क कभी मरता नहीं हैं, वो सालों साल जीवित रहता हैं, अगर प्यार सच्चा हो और आप किसी को दिल से चाहते तो पूरी कायनात आप आपके प्यार से मिलाने में लग जाती है।

uniqe love story

ऐसा ही कुछ के. टी. रॉबिंस मेहज और जीनिन गनेय पियर्सन के साथ भी हुआ। इन दोनों के प्यार की शुरुआत द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई थी। उस समय रॉबिंस एक अमेरिकन सैनिक थे जिनकी पोस्टिंग फ़्रांस के एक छोटे से गाँव में हुई थी। इस समय रॉबिंस 24 वर्ष के थे। इसी गांव में 18 साल की जिनिन भी रहती थी जिनसे रॉबिन्स को पहली नज़र में ही प्यार हो गया था।

दरअसल रॉबिन्स अपने कपड़े धोने के लिए किसी की तलाश कर रहे थे, फिर इस काम के लिए उन्हें जिनिन की मम्मी मिल गई। इस तरह से रॉबिन्स और जिनिन की अक्सर मुलाकत होने लगी और दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाई, लेकिन फिर अचानक दोनों की जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आ गया।

युद्ध की शुरुआत हो जाने के कारण रॉबिंस को ईस्टर्न फ्रंट पर जाना पड़ा। जाने से पहले रॉबिंस ने जिनिन से कहा कि वे उन्हें लेने वापस जरूर आएंगे। हालांकि ऐसा हो ना सका। जब 1945 में युद्ध समाप्त हुआ तो जिनिन ने रॉबिन्स के लौटने का इंतज़ार भी किया लेकिन वे नहीं आये। बाद में रॉबिन्स ने अमेरिका में लिलियन नाम की एक महिला से शादी कर ली। इसके बाद साल 2015 में 92 वर्ष की उम्र में उनकी बीवी गुजर गई। इधर जिनिन ने भी 1949 में शादी कर परिवार बसा लिया था।

love story

जीवन का इतना अरसा बीत जाने के बाद भी रॉबिन्स जिनिन को दिल से निकाल नहीं पाए। आपको जान हैरानी होगी कि रॉबिन्स ने 75 सालों तक जिनिन की एक पुरानी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर अपने पास रखी हुई थी। ऐसे में जब उन्होंने फ़्रांस की एक टीवी को इंटरव्यू दिया तो अपनी अधूरी प्रेम कहानी सुनाई। साथ ही उन्होंने मीडिया को कहा कि वे जिनिन को आज भी चाहते हैं इसलिए यदि वे जिनिन को ढूँढने में उनकी मदद कर सके तो बहुत अच्छा होगा।

इसके बाद एक पत्रकार ने कुछ दिनों बाद जिनिन और उसके परिवार को एक गाँव में ढूंढ निकला। बस फिर क्या था दोनों ने 75 सालों बाद दोबारा एक-दूसरे से मिलने का प्लान बना लिया। वर्तमान की बात करे तो जिनिन 92 साल की हो गई जबकि रॉबिन्स 97 के हैं। 75 साल बाद जब ये दोनों मिले तो गले लग गए फिर घंटों एक दूसरे को निहारते रहे। रॉबिन्स ने जब अपने पर्स ने जिनिन की पुरानी फोटो निकाली तो वो ख़ुशी से उछल पड़ी।

Related News