उन्नाव, हैदराबाद गैगरेप के बाद भी रवैया जस का तस, अब इंदौर में महिला वकील के साथ भी…

img

भोपाल। आज के दौर में महिला सुरक्षा को लेकर बात करें तो ये बात किसी से भी छिपी नहीं है की महीलाएं आज कितनी सुरक्षित है, ये बात किसी के कहने या बताने की बात नहीं है।  उन्नाव, हैदराबाद गैगरेप कांड से साफ पता चलता है, वही आलम ये है कि, देशभर में महिला सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के कानून बन रह हैं, लेकिन लोगों के केस लड़ने वाली वकील भी दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं।

ऐसे में महिला सुरक्षा के कानून को लेकर एक बार फिर से चर्चा गर्म है। दिल्ली की वकील के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला इंदौर के थाना पुलिस में आया है। पुलिस के मुताबिक, महिला वकील आरोपित के साथ इंदौर आई थी। दोनों एक होटल में रुके थे। यहां आरोपित ने शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाए। फिर मारपीट कर पर्स से रुपये निकालकर भाग गया। आरोपित की तलाश में टीम दिल्ली भेजी गई है।

टीआइ डीवीएस नागर के मुताबिक दिल्ली निवासी 40 वर्षीय महिला वकील दोपहर में थाने पहुंची। महिला ने बताया कि दिल्ली के जनता फ्लैट जीटी एन्क्लेव में रहने वाले मनोज मलिक चौधरी ने एक प्रकरण के संबंध में रतलाम चलने की बात कही। चार दिसंबर को दोनों दिल्ली के रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से उसी दिन ट्रेन से रतलाम रवाना हुए। रतलाम से 10 नवंबर को वे इंदौर आए। यहां मधुमिलन चौराहा स्थित एक होटल में रुके।

11 नवंबर को रात में मनोज तबीयत खराब होने का बहाना बनाते हुए मेडिकल स्टोर पर गया। आने के बाद उसने रात में चाय में कोई दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद लगभग बेहोशी की हालत में मनोज ने पीडि़ता से दुष्कर्म किया। दूसरे दिन विवाद के बाद आरोपित ने मारपीट की और 15 हजार रुपये लेकर भाग गया।

ट्रंप को उत्तर कोरिया ने कहा बुरा भला, कहा- इस बूढ़े को…किम ने लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं…

जियो ने 98 रु. वाले प्लान में किया बदलाव, अब मिलेंगी ये सर्विस

Related News