यूपी : तीन दलित बहनों पर एसिड अटैक, गंभीर हालत में चल रहा है इलाज

img

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अनुसूचित जाति (दलित) की तीन बहनों पर सोते समय एक युवक ने तेजाब फेंक दिया। घटना परसपुर थाना क्षेत्र के पक्का गांव की है।

Acid attack

एसिड अटैक में बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं बाकी दो छोटी बहनों पर भी तेजाब के छींटे पड़े। तत्काल आनन-फानन में तीनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर बड़ी बहन का इलाज गंभीर हालत में किया जा रहा है। तीनों बहनें नाबालिग हैं।

हालांकि, एसिड फेंकने का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना पाते ही परसपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ परसपुर सुधीर सिंह ने एसिड अटैक की घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 

Related News