UP Assembly Election 2022: प्रथम चरण के नामांकन की शुरुआत में बीजेपी में मची भगदड़, सपा में उत्सव का माहौल

img

विधान सभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) की तारीखों का ऐलान होते ही भविष्य की चिंता को लेकर विधायकों और मंत्रियों में पार्टी छोड़ने का सिलसिला इतना तेजी से बढ़ता जा रहा है जिसने राजनितिक पंडितों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बता दें कि इलेक्शन कमीशन द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तारीखों का ऐलान होने के बाद उत्तर प्रदेश के सियासत में मानो भगदड़ सी मच गई हो।UP Assembly Election 2022

सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियां अपना सियासी समीकरण साधने में लग गयी हैं और नेता अपना राजनीतिक भविष्य बेहतर तलाशते हुए दल बदलने में व्यस्त हो गये। दल बदलने के इस सिलसिले की हाल ही में हुई एक शुरुआत बहुत ज्यादा चर्चा में हैं। ज्यादा चर्चा में इसलिए क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा के मंत्रियों समेत कई विधायकों ने भी ताबड़-तोड़ पार्टी से विमुख होकर प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का दामन थामने में लग गए हैं। आइये आपको बताते हैं कि विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से ठीक पहले प्रदेश की सत्तरूढ़ पार्टी के किन-किन नेताओं ने पाला बदलकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

बीजेपी से समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं के नाम

1. स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) (पडरौना से विधायक और पूर्व श्रम मंत्री)

2. धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini) (नकुड़ से विधायक और पूर्व आयुष मंत्री)

3. भगवती सिंह सागर (Bhagwati Singh) Sagar(कानपुर बिल्हौर से विधायक)

4. रौशन लाल वर्मा (Roshan Lal Verma) (शाहजहांपुर से विधायक)

5. विनय शाक्य (Vinay shakya) (एमएलसी और पूर्व मंत्री)

6. डॉ मुकेश वर्मा (Mukesh Verma) (शिकोहाबाद से विधायक)

7. बृजेश कुमार प्रजापति (Brijesh Kumar Prajapati) (बांदा से विधायक) (UP Assembly Election 2022)

अखिलेश यादव को अब इस बड़ी पार्टी का मिल सकता है साथ, चुनाव में सपा को मिलेगी मजबूती

मेरा करियर खत्म करने का प्रयास…अखिलेश संग तस्वीर वायरल होने पर योगी के मंत्री ने किया मुकदमा

बीजेपी को लग सकता है एक और झटका, अब ये विधायक छोड़ेगा साथ!

Related News