UP: कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा खुलासा, देखें VIDEO

img

लखनऊ।। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता के कद्दावर नेता माने जाते हैं। इतना ही नहीं सूबे में जब बीजेपी को भारी बहुमत मिला तो मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में सतीश महाना की गिनती होती थी।चूँकि योगी आदित्यनाथ एक बेदाग छवि और हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरे के रूप में उभर कर सामने आये जिसने सतीश महाना के मुख्यमंत्री पद पाने के सपने को धराशायी कर दिया।

हालाँकि मुख्यमंत्री पद के खेल में सतीश महाना मात खा गए लेकिन पार्टी में अपने रसूख के चलते प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण विभाग पर कब्जा पाने में सफल रहे, वो भी ऐसे में जबकि उद्योगों के क्षेत्र में सतीश महाना के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। कानपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में मंत्री सतीश महाना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। यहाँ तक की मंत्री सतीश महाना की चर्चा प्रदेश के सबसे बड़े भू-माफिया के रूप में की जाती है।

मंत्री सतीश महाना के भ्रष्टाचार को लेकर लखनऊ के एक वरिष्ठ पत्रकार अनूप गुप्ता ने अपनी मैगजीन’दृष्टान्त’ के जरिये बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों की मानें तो मैगजीन में हुए खुलासे ने मंत्री सतीश महाना की रातों की नींद और दिन का चैन सब-कुछ जैसे छीन लिया है। नीचे वीडियो में आप खुद ये खुलासा देखें कि मंत्री सतीश महाना की नींद क्यों उडी हुई है।

पढ़िए-रिहाई के लिए मोदी सरकार से सौदा, जेल से बाहर आते ही अब्दुल्ला को करना होगा ये काम

साभार- अनूप गुप्ता

Related News