UP: धमाके के साथ फटा सिलेंडर, महिला की हालत गंभीर, ब्लास्ट के बाद घर की छत धराशाही

img

यूपी के कौशांबी जिले के कडाधाम कोतवाली के अलीपुरजीता गांव में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर घायल हो गई। महिला रसोई में चाय बना रही थी। तभी लीकेज के चलते सिलेंडर में आग लग गई और उसके ब्लास्ट हो गया। घटना के वख्त परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर आग ताप रहे थे। जिसके चलते वह सुरक्षित बताये जा रहे है। ब्लास्ट के बाद घर की छत धराशाही हो गई। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से उसे प्रयागराज के हायर हेल्थ सेंटर रिफर कर दिया गया। महिला की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है।

अलीपुरजीता गांव में मोहम्मद रऊफ व् उनकी पति माजदा बेगम (55) रहते है। वृद्ध दंपत्ति के तीन बेटे है। बच्चे जिले से बाहर रहकर काम धंधा करते है। बड़ा बेटा मोहम्मद सलीम इनदिनों घर आया हुआ था। भोर में परिवार उठा और घर के बाहर आग जला कर ताप रहा था। माँ माजदा सभी के लिए चाय बनाने रसोई घर पहुंची। गैस चूल्हे पर पानी चढ़ा आग जलाने को माचिस जलाई। सिलेंडर में लीकेज के चलते आग सिलेंडर में लग गई। माजदा कुछ समाज पाती तभी सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। जिसमे माजदा बुरी तरह झुलस गई। परिजन कमरे की तरफ दौड़े, अचानक घर की छत धराशाही हो गई। परिजनों ने माजदा को मलबे से निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उसकी हालत नाज़ुक होने के चलते प्रयागराज के हायर हेल्थ सेंटर स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। माजदा की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बेटे सलीम ने बताया, माँ रसोई में चाय बनाने को बोलकर गई थी। उन्हें पता ही नहीं चला कैसे इतनी जल्दी यह सब हो गया। डाक्टरों ने माँ को गंभीर बता कर प्रयागराज रिफर कर दिया है। पल भर में सब तहस-नहस हो गया। प्रभारी निरीक्षक कड़ा धाम पुलिस ने बताया, घटना की सूचना पर पुलिस ने रिस्क्यू कर महिला को निकला और जरिये एम्बुलेंस जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। शेष प्रकरण की जांच की जा रही है।

Related News