UP Election 2022: चाचा शिवपाल के साथ गठबंधन करेंगे अखिलेश?, जानें क्या बोले- सपा प्रमुख

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अन्य राजनीतिक दलों की तरह ही समाजवादी पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिये राष्ट्रीय लोकदल (RLD) और शिवपाल यादव की पार्टी सहित कई छोटी पार्टियों के साथ सपा का गठबंधन होगा।

AKHILESH YADAV

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही तीन नए कृषि कानूनों को उत्तर प्रदेश में लागू नहीं किया जायेगा। इसके अतिरिक्त मंडी नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा ”आरएलडी और सपा का लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन था और विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव मैदान में उतरेंगी।

उन्होंने कहा इसके साथ-साथ और भी दल हैं जैसे, महान दल हैं, संजय चौहान का दल हैं आदि से भी गठबंधन हो सकता है। सीटों के बारे में भी कई राजनीतिक दलों से बातचीत हो गयी है लेकिन अभी उसका खुलासा नहीं किया जायेगा।” सपा अध्यक्ष ने गठबंधन की रणनीति को लेकर भी खुलासा करने से इंकार कर दिया।

अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके साथ भी होगा, कुछ चीजें हम लोगों पर छोड़ दीजिये। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा ”उन्होंने 403 सीटों पर या कुछ एलान किया है। उन्होंने अपनी कुछ सूची भी जारी कर दी है।’

Related News