UP Election 2022: Asaduddin Owaisi की पार्टी AIMIM ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, देखें किसको मिला टिकट 

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव (UP Election 2022) की घोषणा होते ही सभी राजनीतिक दलों ने उम्मदीवारों की घोषणा करनी शुरू कर दी है।  इसी कड़ी में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) ने भी उम्मदीवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यह प्रत्याशियों की ये लिस्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जारी की।

UP Election 2022 - Asaduddin Owaisi

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) की पहली लिस्ट में 9 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।  इनमें से 8 सीटों पर पहले चरण का मतदान (UP Election 2022) होगा जो 10 फरवरी  को होगा जबकि एक सीट पर 14 फरवरी को यानी दूसरी चरण में वोटिंग होगी। (Asaduddin Owaisi)

एमआईएम की तरफ से जारी सूची के अनुसार गाजियाबाद की लोनी सीट पर डॉक्टर माहताब पार्टी की तरफ से प्रत्याशी होंगे। हापुड़ के गढ मुक्तेश्वर सीट पर फुरकान चौधरी और धौलाना सीट पर हाजी आरिफ को प्रत्याशी  बनाया गया है। वहीं मेरठ की सिवाल खास सीट से रफत खान, सरधना सीट से जीशान आलम और किठोरे सीट से तस्लीम अहमद चुनाव (UP Election 2022) मैदान में उतरेंगे। (Asaduddin Owaisi)

वहीं सहारनपुर जिले की बेहट सीट से अमजद अली और सहारनपुर देहात सीट से मरगूब हसन  चुनाव लड़ेंगे। बरेली जिले की बरेली सीट पर शाहीन रजा खान को  टिकट दिया गया। बता दें कि एमआईएम इस बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में अकेले लड़ रही है। उसने प्रदेश की 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। (Asaduddin Owaisi)

जयंत चौधरी ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए….

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में पूर्व आईपीएस असीम अरुण भाजपा में शामिल, कुछ दिन पहले दिया था इस्तीफा

हैवानियत की हद: महिला का सिर और हाथ-पैर काटकर फेंका, प्लास्टिक के बैग में मिला धड़

Lata Mangeshkar Health: इस वजह से अभी कुछ दिन और आईसीयू में रहेंगी लता मंगेशकर

Related News