UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी किया UP Youth Manifesto, युवाओं के लिए किये गए ये बड़े वादे

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने युवाओं के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वाङ्मय सांसद राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी ने ‘युवा घोषणापत्र’ जारी किया। कांग्रेस ने इस घोषणापत्र को ‘भर्ती विधान’ नाम दिया है।

Congress manifesto

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समस्या हर किसी को पता है। यही वजह है कि युवाओं के भविष्य के लिए कांग्रेस ने ये रणनीति बनाई है कि कैसे युवाओं को रोजगार मुहैया कराई जाये। कांग्रेस नेता ने कहा हमने घोषणा पत्र में लिखा है कि-‘युवाओं को रोजगार कैसे देंगे।’ उन्होंने कहा कि युवाओं से बात कर उनके विचार भी घोषणा पत्र में शामिल किया गया है।

उत्तर प्रदेश में 16 लाख युवाओं ने बीते 5 वर्षों में रोजगार खोया है। वहीं यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले की जनता से बात करके ही इस घोषणा पत्र को तैयार किया गया है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है।

प्रियंका ने कहा कि घोषणा पत्र में नौजवानों की समस्या सुलझाने की कोशिश की गई है। सरकार आने पर 20 लाख लोगों को रोजगार दिया जायेगा। इसमें भी 8 लाख रोजगार महिलाओं को दिया जाएगा। यहां पर भी आरक्षण रहेगा। वही जो युवा अपना व्यापार करना चाहते हैं उनकी भी मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराये जा रहे है वो भी शुरू किया जायेगा। नौजवानों के स्वास्थ्य से लेकर तमाम समस्याओं को भी दूर करने का प्रस्ताव है। कांग्रेस नेता प्रियंका ने दावा किया कि सभी सरकारी विभागों में पद खाली हैं सभी को भरा जाएगा। नौकरी के लिए फॉर्म भरने को फीस नहीं लगेगी।

Related News