UP Election 2022: इस डेट को चुनावी बिगुल फूकेंगी मायावती, जानें कहां करेंगी जनसभा

img

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती आगरा से चुनावी बिगुल फूकेंगी। वे यहां दो फरवरी को एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसकी बात की जानकारी मंगलवार को पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट कर दी।
उन्होंने बताया कि 2 फरवरी 2022 को बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आगरा में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगी। पार्टी महसचिव ने कहा कि जनसभा का समय और स्थान तथा आगामी जनसभाओं की सूचना लोगों को शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी।

MAYAWATI
गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश चुनाव में अभी तक उतनी सक्रिय नहीं हुई हैं जितना कि बाकी अन्य राजनीतिक दल। हालांकि, उनके मजबूत वोट बैंक को देखते हुए अब भी उन्हें फर्क पैदा करने वाला माना जा रहा है। इसके साथ ही वे अपने ट्विटर हैंडिल पर लगातार सक्रिय हैं।

मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव, जानमाल, मजहब की असुरक्षा अर्थात उत्तर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और लाखों लोगों का पलायन इस विशाल आबादी वाले राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं और ये समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है। इन समस्याओं की वजह से लोगों में कुंठा पैदा हो रही है। समाज व प्रदेश इससे पिछड़ रहा है। यह अति दुखद है।

मायावती ने ट्वीटर पर अपने शासनकाल की भी याद दिलाई। कहा कि बसपा सरकार में ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराए गए थे। इसके साथ ही 15 से 20 लाख और मकान बनाने की तैयारी चल रही थी। सरकार बदलने की वजह से वह काम अधूरा रह गया। अब भाजपा इसे ही भुनाने का प्रयास कर रही है।

Related News