UP Election: यूपी में कांग्रेस को लगा झटका, टिकट मिलने के बाद भी इस नेता ने छोड़ दिया साथ

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहाँ बरेली कैंट से कांग्रेस की उम्मीदवार घोषित की गई सुप्रिया ऐरन ने समाजवादी पार्टी का दामन थम लिया है। सपा अध्यक्ष अउ रपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुप्रिया ऐरन को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। बता दें कि सुप्रिया ऐरन पूर्व मेयर हैं और उनके पति प्रवीण ऐरन पूर्व सांसद हैं। अब दोनों ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

SP CONGRESS

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में सुप्रिया ऐरन का स्वागत किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा ऐरन कोई बाहर से पार्टी में नहीं आई हैं वो पहले भी सपा में ही थीं। अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनने जा रही है
सपा सुप्रीमो ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता के लिए कुछ फैसले लिए हैं।

पार्टी ने नए साल पर तय किया था कि प्रदेश में समाजवादी सरकार आने पर लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए भी बिजली फ्री में दी जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि आज 22 तारीख है, हमारा नारा है 22 में बाइसिकल।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर हम सिर्फ आईटी सेक्टर में ही उत्तर प्रदेश के नौजवानों को 22 लाख नौकरियां और रोजगार देंगे। उत्तर प्रदेश को आईटी हब बनाया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने कुछ नहीं किया है।

Related News