UP Election: कुंडा विधायक राजा भैया पर सपा नेताओं की पिटाई का केस दर्ज

img

UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण से पहले, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ पर समाजवादी पार्टी के एक पोलिंग एजेंट को पीटने का मामला दर्ज किया गया है।

UP Election

मामले में सिंह और 17 अन्य के खिलाफ कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) अधिनियम के प्रावधानों को लागू किया गया है।

यूपी में चल रहे 2022 इलेक्शन (UP Election) के पांचवें चरण का मतदान कल शाम छह बजे संपन्न हुआ। बाकी दो चरणों में 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

आपको बता दें कि , इन पांच राज्यों (गोवा, यूपी,पंजाब, मणिपुर और उत्तराखंड) में 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। 5 राज्यों में 16 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। सभी को आई कार्ड दिए जाएंगे। 1 लाख 85 हजार पोलिंग स्टेशन हैं। हर वोटर को रंगीन पर्ची दी जाएगी।

पोलिंग बूथ (UP Election) के बाहर सभी सूचनाएं पोस्टर पर दी जाएंगी। इस पर नियमों का उल्लेख होगा। बूथ पर वोटर्स की मदद के लिए गाइड होंगे। वोटर को फोटो वाली वोटर स्लिप मिलेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि गोपनीयता बनाए रखने के लिए 30 इंच ऊंची स्टील और अन्य सामग्री से बनी छोटी केबिन का उपयोग किया जा रहा है।

UP Election: गरजे सीएम योगी, कहा- 2023 तक राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा

 

 

Related News