यूपी: पहले प्रेम संबंध बनाये, फिर रेप कर बनाया वीडियो, अब डाल रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव

img

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले में स्थित एक गांव में एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म कर घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद वह शख्स महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वसीम उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ न्यू मंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

LOVE JIHAD

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले महिला को प्रेमजाल में फंसाया, फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। आरोपी में इस दौरान उसका वीडियो बना लिया। इसका बाद वह महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। आरोपी में धर्म न बदलने पर पीड़िता का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने धर्म बदलकर उसके साथ रिश्ता जोड़ा था। आरोपी ने पीड़िता को अपना नाम आकाश बताया था जबकि उसका असली नाम वसीम है।

Related News