किसानों के पेट पर लात मार रही यूपी सरकार !

img

उत्तर प्रदेश॥ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में गन्ना किसानों के बकाया को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधकर आरोप लगाया कि यह सरकार किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है।

पढ़िएःCM योगी ने की UP पुलिस की प्रशंसा, बांध दिए तारीफों के पुल

उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर,खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को सुंदर बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका दिया गया और सरकार का अनुमानित खर्चा 12,450 करोड़ है। प्रियंका ने कहा, उप्र के गन्ना किसानों का बकाया 7,000 करोड़ है। भाजपा सरकार होश खो रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया, किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान….वह दिन आएगा।

Related News