Up Legislative Assembly Election में जुटने का महिला कार्यकर्ताओं से किया आवाहन, गिनाई बीजेपी सरकार की उपलब्धियां

img

अशोक मैथिल

शाहजहांपुर(यूपीकेएनएन). कमल शक्ति अभियान (Up Legislative Assembly Election) के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन कलान तहसील प्रांगण में किया गया। कमल शक्ति अभियान में सभी धर्मों की महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रचना गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए वचनबद्ध है। मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह ने अपने संबोधन में कहा की भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए जन धन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महिलाओं के लिए तीन तलाक,देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए धारा 370 जैसे अनेकों जन कल्याणकारी कार्य किए हैं।up legislative assembly election : sudha mishra

मैं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देती हूं : सुधा मिश्रा 

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री सुधा मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए उज्जवला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान भारत योजना सामूहिक विवाह योजना समेत तमाम जनहित की योजनाएं चलाई है इसके लिए मैं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देती हूं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी जी की सरकार बनी है तब से क्राइम कंट्रोल हुआ है। गुंडागर्दी, लूट खसोट, रंगदारी,दंगे होना लगभग बंद हो गया है। योगी जी के भय से अपराधी या तो अपराध करना छोड़ गए हैं या फिर सीधे पुलिस ने एनकाउंटर में उनका सफाया कर दिया है।सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकत्रियां अभी से मिशन 2022 (Up Legislative Assembly Election) में जुट जाएं।

जातिवाद से ऊपर उठकर सिर्फ कमल को पहचानें

श्रीमती मिश्रा ने कहा कि हम लोग जातिवाद से ऊपर उठकर सिर्फ कमल को पहचानें और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव (Up Legislative Assembly Election) में शीर्ष नेतृत्व जिस व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए। हम सभी को सिर्फ उसी व्यक्ति के पक्ष में कमल के निशान को दबाकर मतदान करना है। उस समय हम लोगों को यह नहीं देखना है कि यह हमारी जाति या हमारे समाज का प्रत्याशी नहीं है। हम लोगों को सिर्फ एक ही बात याद रखनी है कि जिस प्रत्याशी का चुनाव निशान कमल है।सिर्फ कमल को ही जिताना हम लोगों का लक्ष्य होना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री ब्रज क्षेत्र चंद्रेश गुप्ता,जिला महामंत्री रचना गुप्ता,मंडल अध्यक्ष ठाकुर मंजू सिंह, मंडल महामंत्री सुधा मिश्रा मंडल,उपाध्यक्ष मंजू सिंह चंदेल,सुधा शाक्य, सुनीता देवी, बिटाना देवी,मंडल मंत्री नरगिस, सविता सिंह,मंडल कोषाध्यक्ष मोनू सिंह,धर्मवती,सुमन देवी, लक्ष्मी सिंह,अनीता देवी,ममता देवी,रामश्री,लक्ष्मी सिंह आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। (Up Legislative Assembly Election)

Akhilesh Yadav को मिलेगा फायदा, मुजफ्फरनगर के कश्यप निषाद सम्मेलन से आयी ये बड़ी खबर

Related News