img

UP News: राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर में सफाई कर्मी के रूप में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती ने नौ लोगों पर असमत लूटने का इल्जाम लगाया है। पुलिस ने अब तक इस प्रकरण में पांच लोगों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है और उसने 16 से 25 अगस्त के बीच तीन अलग-अलग मौकों पर सामूहिक दुष्कर्म होने का दावा किया है।

अयोध्या के कैंट थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने दो तारीख को पहली बार रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया। इसके बाद शुक्रवार दोपहर को अयोध्या के पुलिस अधीक्षक (शहर) मधुवन सिंह ने दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। अरेस्ट किए गए लोगों की पहचान वंश, विनय, शारिक, शिवा, और उदित के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को प्राथमिकी दर्ज होने के अगले ही दिन अरेस्ट कर लिया गया था, जबकि दो अन्य को बाद में अरेस्ट किया गया। मामले की जांच अभी भी जारी है। पीड़िता की कंप्लेन में कहा गया है कि वो राम जन्मभूमि पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती है और एक स्थानीय महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही है।

जांच अफसरों ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 75 (यौन उत्पीड़न) और 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही सात लोगों को नामजद और दो अन्य अज्ञात लोगों के विरूद्ध भी मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--