UP- इस बीमारी की चपेट में आईं प्रियंका गाँधी, कांग्रेस में मचा हड़कंप

img

उत्तर प्रदेश।। यूपी की कांग्रेस प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी का 15 नवंबर को मुरादाबाद का महत्वपूर्ण दौरा अचानक टल गया। प्रियंका गाँधी के वायरल बुखार की चपेट में आने को दौरा टलने की वजह बताया गया है।

Priyanka Gandhi

प्रियँका गाँधी यहां रामलीला मैदान में कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करना था। इस कार्यक्रम में यूपी वेस्ट के 12 जिलों के पदाधिकारियों को शिरकत करना था, जो सोमवार सवेरे से ही पहुंचने लगे थे।

बीती रात्रि से ही मुरादाबाद में थे लल्लू

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बीती रात्रि से ही मुरादाबाद में डटे हुए थे। सोमवार दोपहर उन्होंने एक दम से प्रियंका के न आने की सूचना दी। इससे पदाधिकारियों में निराशा छा गई।

 

Related News