UP Tourism: झांसी किला घूमने जा रहे हैं तो इन चीजों को जरूर देखें

img

झांसी। उत्तर प्रदेश (UP Tourism) का झांसी जिला पर्यटन के लिहाज से काफी प्रसिद्ध हैं। यहाँ का झांसी किला देश के ऐतिहासिक किलों में से एक है। इसे देखने के किये देश ही विदेशों ने भी पर्यटक आते है। किले में 16 से अधिक दर्शनीय स्थल हैं, लेकिन कुछ विशेष स्थल ऐसे हैं जिन्हे न देखों को यहां आने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। साथ ही इस किले के इतिहास को भी जानना जरूरी हैं।

कड़क बिजली तोप

कड़क बिजली तोप को झांसी किले के मुख्य द्वार के पास ही रखा गया है। इस तोप को तत्कालीन सेनापति गुलाम गौस खां चलाते थे। कहते हैं जब ये तोप चलती थी, तो बिजली की तरह तेज आवाज निकलती थी। अंग्रेजों के खिलाफ छिड़ी जंग में इस तोप ने अहम भूमिका निभाई थी। (UP Tourism)

शंकरगढ़

ऐतिहासिक झांसी किले के निचले हिस्से को शंकरगढ़ के नाम से जाना जाता है। यहां भगवान शिव का एक मंदिर स्थापित है। इस मन्दिर का निर्माण झांसी के पहले मराठा शासक नरू शंकर ने कराया था। यह मंदिर बुंदेली और मराठी कला का एक अनुपम मिश्रण है।(UP Tourism)

अमोद गार्ड

झांसी किले के निचले इलाके में ही अमोद गार्डन बना हुआ है। इसे देखने के लिए भी पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ये अपनी खूबसूरती के साथ ही गार्डन लाइट एंड साउंड शो के लिए भी प्रसिद्ध है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत झांसी किले के इतिहास पर बना लाइट एंड साउंड शो यहीं दिखाया जाता है।(UP Tourism)

फांसी घर

किले के भीतर बने फांसी घर को भी पर्यटकों को जरूर देखना चाहिए। कहते हैं किले पर कब्जा करने के बाद अंग्रेजों ने स्वतंत्रता सेनानियों को यहीं फांसी दी थी। यहां की दीवारों पर क्रांतिकारियों द्वारा लिखे संदेश आज भी देखे जा सकते हैं।

पंच महल

झांसी किले में स्थित पंच महल का निर्माण वीरसिंह जुदेव ने कराया था। पांच मंजिला इस महल को मराठा शासकों ने भी इस्तेमाल किया। इतिहासकार बताते हैं कि महाराजा गंगाधर राव और महारानी लक्ष्मीबाई भी यहां रहा करती थीं। महारानी लक्ष्मीबाई इसी पंच महल में दरबार भी लगाया करती थीं।(UP Tourism)

पंच महल के सामने बनी दीवार

पंच महल के सामने बनी इस दीवार का निर्माण अंग्रेज़ों ने साल 1896 में करवाया था। झांसी किले पर अपनी छाप छोड़ने के लिए यह उनकी एक कोशिश थी पर्यटक इस दीवार के सामने खड़े होकर तस्वीरें भी खिंचवाते हैं।(UP Tourism)

IRCTC घोटाले में तेजस्वी यादव तलब, इस डेट को दिल्ली की अदालत में होना पड़ेगा पेश

Indo-China Border पर और मजबूत हुई Indian Army, तैनात किये गये रॉकेट, तोपें

Related News