निकिता तोमर की सरे-आम हत्या को लेकर दिल्ली-मथुरा हाईवे जाम, परिजन बोले हरियाणा में भी हो यूपी जैसा न्याय!

img

नई दिल्ली। हरियाणा में छात्रा निकिता की हत्या को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। बल्लभगढ़ में सरे-आम छात्रा की हत्या पर पीड़ित परिवार सड़क पर बैठ गया है। इस वारदात को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। पुलिस ने भले ही मुख्य आरोपी तौसिफ समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन लोगों की नाराजगी फूटी है। धरने पर बैठा पीड़ित परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है। परिवार ने दिल्ली-मथुरा हाईवे को जाम कर दिया है।

nikita tomar

परिवार का कहना है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि अगर यूपी में अपराधियों का एनकाउंटर हो सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं हो सकता है। हमें यूपी जैसा न्याय चाहिए। हम हमेशा भाजपा के साथ खड़े रहे हैं, लेकिन आज हमारे साथ कोई नहीं है। न तो भाजपा वाले आये और न ही कांग्रेस या बसपा वाले।

delhi-mathura highway

निकिता के परिवार का कहना है कि यह लड़का (तौसिफ ) कई वर्षों से निकिता को तंग कर रहा था। इसको लेकर वर्ष 2018 में FIR भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद लड़के के परिवारवालों ने हाथ-पैर जोड़ लिए। तब मामला वापस ले लिया गया था। उसके बाद कोई दिक्कत नहीं थी।

निकिता के परिवार का यह भी कहना है कि तौसिफ कुछ दिनों से लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। सोमवार शाम को लड़की पेपर देकर बाहर निकल रही थी। तौसिफ आया और जबरदस्ती गाड़ी में खींचने लगा। जब लड़की नहीं मानी तो उसने गोली मार दी। आपको बता दें कि न तो लड़की, न परिवार और न ही कोई और, इस शादी के पक्ष में था।

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह का कहना है कि यह एक जघन्य अपराध है, जिसके लिए SIT गठित कर दी गई है और राजपत्रित स्तर के अधिकारी इसकी जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने की कोशिश रहेगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि इस मामले में सभी लोग संयम बनाये रखे।

Related News