सुशील मोदी के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, जानें क्या है कारण

img

पटना, 08 अक्टूबर यूपी किरण। सीतामढ़ी के रीगा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद को टिकट नहीं देने के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के सरकारी आवास पर हंगामा किया और जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोतीलाल प्रसाद पूर्व में विधायक हैं, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास का कोई काम नहीं किया। इसके चलते जब भाजपा ने दूसरी बार उन्हें टिकट दिया तो वह 28 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गए। अगर इस बार फिर उन्हें भाजपा का प्रत्याशी बनाया जाता है तो वे एक लाख से अधिक वोटों से हार जाएंगे। हम नहीं चाहते कि भाजपा की एक सीट बर्बाद हो, इसलिए गुजारिश करने आये हैं।

उन्होंने कहा कि मोतीलाल प्रसाद के बदले इस बार डॉ. संजय देव कुमार जैसे जुझारू कार्यकर्ता को टिकट दिया जाये। उन्होंने कई सालों से क्षेत्र के लोगों की मदद की है। अगर उन्हें  टिकट दिया जाता है तो भाजपा की जीत निश्चित है। कार्यकर्ताओं ने यहां तक कहा कि भाजपा ने अभी तक मोतीलाल प्रसाद को टिकट नहीं दिया है।

इसके बावजूद वे क्षेत्र में जाकर जनता के बीच कह रहे हैं कि भाजपा ने मुझे प्रत्याशी घोषित कर दिया है और बिना प्रशासन से अनुमति लिये लगातार रैली कर रहे हैं। मीडिया में बात आने के बाद रिगा और बैरगनिया थाना में मोतीलाल प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।  इसलिए जरूरी है कि ऐसे अनुशासनहीन को टिकट से वंचित किया जाये।

 

Related News