अमेरिकी विदेश मंत्री ने श्रीलंका जाकर चीन के खिलाफ किया ये, जानकर हैरान रह गई दुनिया

img

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने चीन की सरकार को ‘शिकारी’ बताया है और कहा है कि श्रीलंका को लेकर अमेरिका का नजरिया उससे उलट एक दोस्त के जैसा है। अमेरिकी विदेश मंत्री भारत के बाद पड़ोसी देश श्रीलंका पहुंचे, जहां उन्होंने विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने से द्विपक्षीय मुलाकात की।

China President Xi Jinping

एक प्रेस वार्ता में अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि चीन की साम्यवादी सरकार शिकारी है। वहीं अमेरिका यहां एक मित्र और सहयोगी की तरह आया है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और संप्रभु श्रीलंका विश्व मंच पर अमेरिका का एक शक्तिशाली रणनीतिक भागीदार है। वह खुले एवं मुक्त ‘भारत-प्रशांत’ के लिए प्रकाश स्तंभ बन सकता है। वहीं चीन इससे ठीक उलट सोचता है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री गुणावर्धने ने अमेरिकी विदेश मंत्री की यात्रा को चीन से जोड़ने संबंधी एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उनके देश की विदेश नीति निष्पक्ष है। श्रीलंका सभी के साथ काम करना चाहता है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका-अमेरिका संबंध सालों के सहयोग से लगातार आगे बढ़ रहे हैं। श्रीलंका शांति को समर्पित, निष्पक्ष और गुटनिरपेक्ष देश है। हम अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ सामान्य संबंध जारी रहने की आशा करते हैं।

Related News